221
रायगढ़। सरिया पुलिस ने कल मुखबिर सूचना पर आरोपी गौरी शंकर निषाद पिता मुरलीधर उम्र 40 वर्ष सा0 बुदेली थाना बरमकेला को प्लास्टिक थैला में महुआ शराब लेकर पैदल आते समय ग्राम रिसोडा, बडे नावापारा रोड़ पर सरिया थाने के स्टाफ द्वारा पकड़ा गया। आरोपी के पास से थैला अंदर प्लास्टिक जरीकन में 10 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ है । आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है।
वहीं घरघोड़ा पुलिस मुखबिर सूचना पर उरांवपारा सार्वजनिक मंच के पास श्याम लाल उरांव पिता झडीराम उरांव उम्र 40 वर्ष साकिन उरांवपारा घरघोड़ा को महुआ शराब बिक्री के लिये ग्राहक तालाश करते समय पकड़े। आरोपी से 07 लीटर महुआ शराब की जप्ती की गई है। आरोपी पर धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
