गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर पार्क एवेन्यू में संगीत संध्या का आयोजन, महिलाओ ने पूरे भक्तिभाव से मंदिर परिसर में श्री गुरु के श्रीचरणों में पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद
रायगढ़। जिले की अग्रणी आवासीय कालोनी पार्क एवेन्यू सोसायटी में गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर पूरे भक्ति भाव के साथ संगीत कीर्तन सभा का आयोजन कर इस पर्व को मनाया।
कालोनी के मंदिर परिसर में महिलाओ द्वारा श्री गुरू के प्रतिमा में धूप दीप अगरबत्ती प्रज्वलित कर गुरु आरती से कार्यक्रम की शुरुवात की गई।तत्पश्चात 3 घण्टे का संगीत कीर्तन सभा का आयोजन किया गया।कालोनी की शातधिक महिलाएं संगीत कीर्तन सभा मे शामिल होकर पुण्य की भागी बनी।पूजा पर्व पश्चात प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम की समाप्ति की गई।
उक्त जानकारी सोसायटी की महिला विंग अध्यक्ष श्रीमती कविता अग्रवाल द्वारा दी गई।श्रीमती अग्रवाल ने बताया कि कालोनी की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती निर्मला अग्रवाल के नेतृतव में पर्व का आयोजन किया गया जिसमे कालोनी की सभी महिलाएं शामिल हुई।