शादी का झांसा देकर 6 माह तक साली का किया यौन शोषण, जीजा गिरफ्तार

by Kakajee News

शादी का झांसा देकर साली के साथ छह माह तक यौन शोषण किया। लेकिन, जब शादी करने से इंकार कर दिया, तो साली थाने पहुंच गई। यह मामला सासाराम के अमरा तालाब का है, जहां निवासी शंकर चौहान के पुत्र आशीष चौहान उर्फ विक्की शिवसागर थाना के डोरियांव गांव में अपने चचेरे भाई की साली को शादी करने का प्रलोभन देकर छह माह तक यौन शोषण करता रहा। इस दौरान दोनों सासाराम के कई होटलों में दर्जनों बार मिले। दोनों एक दूसरे से शादी करने का संकल्प भी लिए थे।

होटल में मुलाकात के दौरान विक्की ने साली के कई आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भी खीचें थे। लेकिन, जब उसने शादी करने से इंकार कर दिया, तो पीड़िता थाने पहुंची और शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए रविवार को नगर थाना में एफआईआर दर्ज करायी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपित युवक विक्की को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष कामाख्या सिंह ने बताया कि दोनों को होटल में कई बार मिलने के कई साक्ष्य मिले हैं। उसी के आधार पर आरोपित युवक विक्की को गिरफ्तार किया गया है।

Related Posts

Leave a Comment