309
काकाजी डेस्क न्यूज । युवक से प्रेम करने पर एक नाबालिग किशोरी की उसके पिता ने गोली मार कर हत्या कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि मामला बिल्सी थानां इलाके का है जहां सोमवार सुबह सत्रह वर्षीय एक किशोरी की उसके पिता ने गोली मार कर हत्या कर दी । जांच में पता चला है कि युवती गाँव के ही एक युवक से प्रेम करती थी, इसी बात को लेकर उसका अपने पिता से विवाद हुआ और गुस्से में उसके पिता ने सुबह उसे गोली मार दी।
पुलिस के अनुसार आरोपी पिता को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया हैं । पुलिस सूत्रों के अनुसार इस किशोरी का गाँव के ही एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उसके साथ रहने की जिद कर रही थी। पिता को उसकी यह जिद नागवार गुजरी उसने अपने बेटी को गोली मार दी।
