रायगढ़। भूपदेवपुर थाना में युवती ने ग्राम नंदेली में रहने वाले आकाश महंत पर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि एस.के.एस. कम्पनी के केन्टीन में खाना बनाने का काम करने वाले आकाश महंत पिता अनिल महंत उम्र 19 साल निवासी ग्राम नंदेली से परिचय हुआ। 17 फरवरी को आकाश तुमको पसंद करता हूं शादी करूंगा कहकर और अपने किराए रूम में ले जाकर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया। उसके बाद से आकाश से मिलना जुलना बढ़ गया। आकाश भागकर शादी कर लेते हैं बोला तो उसे घरवालों की मर्जी से शादी करेंगे बोली। तब आकाश महंत अपने घरवालों को बताओ कहने पर अपने मम्मी पापा को बताई । घरवाले गांव के सरपंच, उप सरपंच को बताये तो बोले कि लॉकडाउन के बाद कोर्ट में शादी करा देगें। आकाश महंत भी कोर्ट में शादी करने को राजी था, तब से आकाश के किराए रूम में साथ रहती थी। 21 जून की शाम आकाश कहीं चला गया, उसका मोबाइल भी बंद आया। तब घरवाले आकाश महंत के घर नंदेली गए तो उसके परिजन बोले कि यहां नही आया है, कहां गया हमें नही पता। युवती द्वारा आकाश पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और छोडकर भाग जाने को लेकर दिये गये आवेदन पत्र पर आरोपी आकाश महंत के खिलाफ धारा 376 भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक उत्तम साहू लगातार आरोपी आकाश दीप महंत के गांव, घर आने की जानकारी मुखबिरों से ले रहे थे कि आज आरोपी आकाश दीप महंत पिता अनिल कुमार महंत ग्राम नंदेली थाना पुसौर के गांव आने की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।
