रायगढ़। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के निर्देशन पर पूरे जिले में जुआ-सट्टा, अवैध शराब कबाड़ पर कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में तालाब मेड पर जुआ खेल रहे तीन जुआरियों से पुलिस ने ताश पत्ती एवं 5 हजार रूपए जब्त करने के अलावा बुनगा में कौड़ी से जुआ खेले रहे 9 जुआरियों पर कार्रवाई की है पुलिस ने इनके पास से 6 हजार 150 बरामद किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पुसौर पुलिस को सोमवार की रात तकरीबन 9 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पडिगांव में बाजार पीछे तालाब मेड के पास बिजली खम्भा के नीचे कुछ जुआडियान के तास पत्ती से जुआ खेलने की सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई किया गया। मौके पर आरोपी विशीकेशन मेहर उम्र 42 वर्ष, राम कुमार पाईक उम्र 35 वर्ष, जयनारायण चौहान उम्र 40 वर्ष सभी साकिनान पडिगांव थाना पुसौर पकडे गये, जिनके कब्जे से जुमला नगदी रकम 5,100 रूपये, 52 पत्ती तास एवं एक प्लास्टिक की बोरी की जप्ती की गई है। आरोपियों पर थाना पुसौर में 13 जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई है।
इसके पूर्व पुसौर थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक इगेश्वर यादव व हमराह स्टाफ द्वारा 25 जुलाई को ग्राम बुनगा में पुजेरी चौहान के ठेला के सामने कौडी से जुआ खेल रहे, जुआडियान दीपक कुमार साव उम्र 28 वर्ष, कृष्ण कुमार गुप्ता उम्र 36 वर्ष, गौतम साव उम्र 38 वर्ष, मनिष ऊर्फ भोलू उम्र 19 वर्ष, माखन लाल बारीक उम्र 48 वर्ष, मधु साव उम्र 48 वर्ष, सत्यवान प्रधान उम्र 19 वर्ष, कृष्णचंन्द्र भोय उम्र 34 वर्ष, भालेश्वर कालो उम्र 24 वर्ष थाना पुसौर को पकड़ा गया था। जिनसे कुल जुमला रकम 6,150 रूपये, 16 नग कौडी, की जप्ती की गई थी। जुआरियों पर धारा 13 जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई है।
