खरसिया पुलिस की जुआ फड पर दबिश, 12 पकड़ाए, 2 लाख 30 हजार 490 रूपए बरामद

by Kakajee News

रायगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के आने के बाद जिले की पुलिस चौकन्नी हो गई है। सट्टे से लेकर शराब और जुआ के साथ-साथ अन्य अपराधों पर लगातार कार्रवाई करके कामयाबी के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।

आज देर शाम खरसिया पुलिस ने रानीसागर स्थित एक क्रेशर प्लांट के पीछे चल रहे जुए के फड़ पर छापा मारकर 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया है वहीं उनसे 2 लाख 30 हजार 490 रुपये की रकम भी बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस ने दो कार, 11 मोबाइल भी जुआरियों से जब्त किया हैं।


पुलिस को जानकारी मिली थी कि क्रेशर प्लांट के पीछे जुए का फड़ है और उसकी महफिल अक्सर जमती है। ग्रामीणों के अनुसार जुआ खेलने वाले निश्चिंत होकर वहां अपना अड्डा जमाया करते थे लेकिन आज वे पुलिस के गिरफ्त में आ गए। पकड़े गए जुआरियों में आकाश पंसारी सक्ति, अशोक अग्रवाल खरसिया, रिकेश राय महका, मुरली अग्रवाल खरसिया, रमेश राठौर तेलिकोट, अनिल राठौर पुरानी बस्ती, सावन अग्रवाल सक्ति, मोहन अग्रवाल सक्ति, डंकेश्वर राठौर घघरा, अर्जुन राठौर पुरानी बस्ती, लवकुमार राठौर घघरा, रमेश अग्रवाल खरसिया शामिल हैं।

Related Posts

Leave a Comment