पुलिस को लड़की पर हुआ शक, पकड़ा तो अंडरगारमेंट से निकला गांजा-कोकेन

by Kakajee News

दुनियाभर के कई देशों में ड्रग्स और गांजे जैसी चीजों पर बहुत कड़ी पाबंदियां हैं। इनके खिलाफ कई कानून बनाए गए हैं। ब्राजील में एक लड़की पर पुलिस को शक हुआ तो पुलिस ने पकड़ा, इसके बाद जो हुआ उसे देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। लड़की के पास कोकेन और गांजा निकला. पुलिस ने यह सब लड़की के अंडरगारमेंट्स में पाया है।

दरअसल, यह घटना ब्राजील के साओ पॉलो शहर की है. ‘डेलीस्टार’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 19 साल की लड़की के अंडरगार्मेंट्स से कई तरह के ड्रग्स बरामद हुए हैं। यह सब तब हुआ जब पुलिस ने देखा कि यह लड़की इन ड्रग्स को बेचने की कोशिश कर रही थी, इसके बाद पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक, लड़की ने अपने अंडरगार्मेंट्स में गांजा और कोकेन छिपाए हुए थे।

पुलिस ने लड़की और उसके बॉयफ्रेंड को भी अरेस्ट किया है। पुलिस ने जब लड़की की तलाशी ली तो ब्रा से गांजा और अंडरवियर से कोकेन के 6 पैकेट्स बरामद हुए । इसके अलावा 15 पैकेट क्रैक ड्रग्स के भी मिले थे। इतना ही नहीं मामले के बाद पुलिस ने लड़की के घर पर छापा मारा और वहां से भी कई तरह के ड्रग्स बरामद किए गए हैं।

जब दोनों को गिरफ्तार किया गया तो पुलिस ने पूछताछ में पाया कि अभी और ड्रग्स बरामद हो सकते हैं। पुलिस का यह शक सही निकला। उसके घर पर छापा मारने के बाद पुलिस ने लड़की के मैनेजर को भी अरेस्ट कर लिया। पुलिस को उसके पास से गांजे के 85 बैग, कोकीन के 295 बैग और क्रैक ड्रग के 8 बैग मिले हैं।

इन सबके अलावा परफ्यूम की बोतलें और एक्सटेसी ड्रग्स की गोलियां भी बरामद हुईं। इतना सब होने के बाद लड़की के बड़े भाई ने माना है कि उनकी बहन कुछ गलत लोगों की संगत में पड़ गई है, हालांकि उसके भाई ने कहा कि उसकी बहन ईमानदार है, बस उसकी संगत गलत पड़ गई है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस का मानना है कि इसके माध्यम से और भी दोषियों को पकड़ा जा सकता है।

Related Posts

Leave a Comment