छह करोड़ रुपये के मूल्य की हेरोइन जब्त, दंपत्ति गिरफ्तार

by Kakajee News

असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले में शुक्रवार को नगालैंड के एक दंपत्ति को गिरफ्तार कर उनके पास से छह करोड़ रुपये के मूल्य की हेरोइन जब्त की गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर खटखटी थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहारीजन में एक कार को रोका और कंबल में छिपाकर रखी गई दो किलोग्राम से अधिक वजन के प्रतिबंधित पदार्थ के 150 पैकेट जब्त किये। उन्होंने कहा कि दोनों कथित रूप से मादक पदार्थ को नगालैंड के दीमापुर से असम लाए थे।

Related Posts

Leave a Comment