39 जवानों की शहादत की घटना में शामिल 8 लाख इनामी नक्सली रोशन ने किया सरेंडर, कई और घटनाओं में था शामिल

by Kakajee News

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिलों में चलाए जा रहे लोन वर्राटू अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 39 जवानों की शहादत की घटना में शामिल 8 लाख का इनामी नक्सली रोशन ताती ने सरेंडर किया है।
2 अन्य इनामी नक्सलियों ने भी आत्मसमर्पण किया है। सुकलु इलामी पर 5 लाख और कुम्मा बारसे पर 1 लाख का इनाम था। बता दें कि लोन वर्राटू अभियान के तहत जिले में तेजी से नक्सली लाल गलियारे को छोड़कर जीवन की मुख्यधारा से जुड़ने आत्मसमर्पण कर रहे हैं। अब तक 107 इनामी सहित कुल 403 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं।

Related Posts

Leave a Comment