बिजारी कोयला खदान से चोरी जोरों पर, अधिकारी व पुलिस की मिलीभगत जारी

by Kakajee News

रायगढ़. रायगढ़ जिले के घरघोड़ा ब्लाक में स्थित एसईसीएल की बिजारी कोयला खदान में शुक्रवार की दोपहर ओवर लोड से भरी दो वाहनों को सुरक्षा प्रहरी ने जांच के दौरान पकड़ा और बाद में इन दोनों वाहनों को बिना किसी जांच के न केवल छोड़ दिया गया बल्कि वहां पहुंची पुलिस टीम के सिपाहियों ने ही मामला सलटाकर कोयला चोरी की इस वारदात को छुपा दिया।

ऐसा नही है कि इस बिजारी कोयला खदान में पहली बार कोई कोयला चोरी की वारदात हुई है। इससे पहले भी कोयला चोरी के मामलों को दबाया जाता रहा है और अब सुरक्षा प्रहरी द्वारा पकड़े गए ओवर लोड़ वाहन को देर शाम छोड़ दिया जाना यह बताता है कि एसईसीएल की कोयला खदान में अधिकारियों व पुलिस ने ऐसे मामलों में कार्रवाई तक करने से परहेज कर रखा है।


एक जानकारी के अनुसार इस बिजारी कोयला खदान के भीतर से वाहन क्र. नंबर सीजी 13 यूजी 8644 है और दूसरी गाड़ी का नंबर नही मिल सका और इन दोनों वाहनों में लगभग 6 टन कोयला अधिक लोड़ करके कोयला खदान से गाड़ी निकल रही थी और सुरक्षा प्रहरी ने पकड़ लिया। इस पूरे मामले में खदान के प्रबंधक तथा अन्य बड़े अधिकारियों ने कोई पहल नही की लेकिन सुरक्षा प्रहरी ने घरघोड़ा थाने को सूचना दी तो मौके पर पहुंचे घरघोड़ा थाने के दो सिपाहियों ने ही मामले को मौके पर सलटा दिया और गाडी को छोड़ दिया गया।

Related Posts

Leave a Comment