कोबरा को काटकर बनाने जा रहा था सूप, कटे हुए फन ने डस लिया

by Kakajee News

कोरोना वायरस अभी शांत नहीं हुआ है लेकिन खतरनाक जानवरों को मारकर खाने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। चीन में एक ऐसी घटना सामने आई है जहां एक शख्स सांप को काटकर उसका सूप बना रहा था। हालांकि यह उसे काफी महंगा पड़ गया और कटे हुए सांप ने ही उसे काट लिया। इसके बाद शख्स की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब वह कटे हुए फन को फेंकने वाला था।

दरअसल, यह घटना दक्षिणी चीन के फोशान शहर की है। ‘डेली स्टार’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां स्थित एक होटल में यह घटना हुई है। होटल का एक शेफ कोबरा सांप को काटकर उसका सूप बनाने जा रहा था। इसके लिए उसने कोबरा के कई टुकड़े कर दिए थे और उसके फन को भी उसने काटकर अलग कर दिया था। कुछ समय बाद उसने कटे हुए फन को फेंकने के लिए उठाया। इसके बाद वह हुआ जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी।

कोबरा के कटे हुए फन ने उस शेफ को काट लिया। जैसे ही कोबरा ने उसे काटा वह अचानक जमीन पर गिर गया और वहां हड़कंप मच गया। होटल के मालिक ने तत्काल डॉक्टर को फोन किया लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती ही जा रही थी। आखिरकार जब तक डॉक्टर वहां पहुंचते, उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी मौत के बाद किसी को कुछ समझ में नहीं आया कि क्या किया जाए।
होटल में आए हुए एक ग्राहक ने इस घटना को बयां किया। उन्होंने कहा कि हम अपनी पत्नी के जन्मदिन के लिए होटल में खाना खा रहे थे, तभी अचानक हंगामा शुरू हुआ। हम उस ओर गए तो देखा यह घटना हो गई थी। लोगों को आश्चर्य हो रहा था कि कैसे कटे हुए कोबरा के फन ने उसे काट लिया और उसकी मौत हो गई।

फिलहाल इस मामले में पुलिस का भी बयान सामने आया है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह एक बहुत ही असामान्य मामला है, लेकिन यह सिर्फ एक दुर्घटना प्रतीत होती है। बता दें कि चीन के कई इलाकों में में जहरीले कोबरा सांप के मास से बने सूप को खूब पसंद किया जाता है। ज्यादातर होटलों में ये सूप मिलता है।

Related Posts

Leave a Comment