अंडर-19 महिला क्रिकेट में बड़ी सफलता, ममता का चयन छत्तीसगढ़ टीम में

by Kakajee News

छग स्टेट क्रिकेट संघ के द्वारा अंडर-19 महिला क्रिकेट छग की टीम घोषणा कर दी गई है, जिसमें जिले की महिला खिलाड़ी ममता भगत का भी चयन किया गया है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचंद्र शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों महिला क्रिकेट में राजधानी स्तर पर पूरे राज्य के खिलाडिय़ों का ट्रायल लिया गया था जिसमें प्रदर्शन के आधार पर मंगलवार 24 अगस्त को 20 सदस्यीय टीम की घोषणा स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा की गई। इसमें जिले की ममता भगत के साथ-साथ कु. एशवर्या सिंह, अनम खान, अंजली ठाकुर, अंशी अग्रवाल, भाविका साहू, चांदनी कुमारी, चित्रा पटेल, कामना यादव, (कप्तान)कृति गुप्ता, कुमुद साहू, मांशी मौर्य, महक नरवासे, महक नायक, मांशी सिंह ठाकुर, मनस्विनी निर्मलकर, प्रिया साव, राधिका नेताम, रूमा दास व योगिता लहरे शामिल हैं। ममता भगत के छ.ग. अंडर-19 महिला टीम में चयन होने पर संघ के अध्यक्ष संतोष पांडे ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं हैं। साथ ही संघ के पदाधिकारी व वरिष्ठ खिलाडिय़ों आशीष शर्मा, मनोज विश्वाल, महेन्द्र साव, किशोर पटनायक, वरिष्ठ खिलाड़ी पंकज बोहिदार, संतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, जफर उल्लाहा सिद्धकि, अम्पायर विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, प्रवीण सराफ, सदस्य प्रभात साहु, अमित कुंवर, अभिषेक गुप्ता, संतोष गुप्ता, अजय दुबे, राजा गोरख, सानु भयानी, संतोष गुप्ता, लैलूंगा के रवि भगत व महिला खिलाड़ी दिव्या अग्रवाल, कोच सुश्री नीरावति मिंज आदि ने शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

Related Posts

Leave a Comment