फुटबाल प्रतियोगिता समापन

by Kakajee News

यंग बॉयज फुटबॉल क्लब सत्तीगुड़ी चौक द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ,दो दिन चले फुटबॉल मैच में 8 टीमों ने हिस्सा लिया, रामलीला मैदान में रायगढ़ खबर कप फुटबॉल मैच के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा, महापौर जानकी काटजू, जनकर्म के संपादक गौतम अग्रवाल , शाखा यादव व संदीप अग्रवाल के हाथों पुरस्कार वितरण किया गया।


रीगल क्लब व टाइगर क्लब के मध्य खेले गए फाइनल मुकाबले में रीगल क्लब ने पेनाल्टी सूट आउट में जीत दर्ज की। वही टाइगर क्लब उपविजेता रही,
बापू नगर की टीम दोनो ही टीम तय समय तक 1-1 गोल पर बराबर रही, अपने बेहतर प्रदर्शन के साथ लीगल टीम ने फाइनल मैच के मुकाबले में अपनी जीत दर्ज की कोरोना काल में काफी समय से रामलीला मैदान मैं फुटबॉल मैच का आयोजन नहीं किया गया था इस वर्ष जब यंग बॉयज फुटबॉल क्लब सत्तीगुड़ी चौक द्वारा फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया तो रायगढ़ की सभी फुटबॉल टीमें इसमें हिस्सा लेने पहुंची थी बताना चाहेंगे कि आयोजकों द्वारा इस वर्ष फुटबॉल टीम से किसी भी तरह की एंट्री फीस नहीं ली गई विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ नगद इनाम भी दिया गया साथ ही साथ जेएसपीएल फाउंडेशन द्वारा भी फुटबाल टीम को कप ओर मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया।


मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों के साथ-साथ आयोजकों की काफी सराहना की बताना चाहेंगे कि इस तरह के आयोजनों से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलता है और लोगों की खेल के प्रति रुचि भी बढ़ती है। इस मैच को सफल आयोजन करने में यंग बॉयज क्लब के विजेंद्र यादव का अहम योगदान रहा।

Related Posts

Leave a Comment