रायगढ़। रायगढ़ जिले मे एक बार फिर जगली हाथी ने बाड़ी की तरफ घूमने गए बुजुर्ग पर हमला करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। दो दिन पहले ही इसी गाँव के नदी में एक हाथी शावक का भी शव मिला था। उक्त मामला घरघोड़ा रेंज का है।
मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ वन मण्डल के घरघोड़ा रेंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम पानीखेत निवासी महेत्तर पिता डोकरी उम्र 40 वर्ष कल शाम 6 बजे खाजाखार में स्थित अपनी बाड़ी की तरफ घूमने गया था। इसी बीच एक जगली हाथी से बुजुर्ग का अचानक सामना हो गया जिसके बाद हाथी ने उस पर हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
हाथी के हमले से गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को गाँव के ग्रामीण घरघोड़ा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ बुजुर्ग के पैर और जाँघ टूटने के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने की वजह से अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम गाँव पहुंच कर मृतक के परिजनों से मिलकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
गाँव के ग्रामीणों ने बताया की उनके गाँव के आसपास कुछ दिनों से 43 हाथियों का दल विचरण कर रहा था उसी दल में से एक हाथी शावक की 13 मई को नदी में शव मिला था।
विदित रहे कि तीन दिन पहले ही लैलंूगा क्षेत्र में भी जंगली हाथी ने घर के बाहर सो रही दो महिलाओं को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था वहीं एक ग्रामीण घायल हुआ था। इसके अलावा दो दिन पहले ही घरघोड़ा रेंज में पानी में डूबकर एक हाथी शावक की मौत हो गई थी।
64
