जंगल में लटकती मिली अज्ञात शख्स की 4 दिन पुरानी लाश, गांव में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

by Kakajee News

रायगढ़। रायगढ़ जिले के जंगल में एक अज्ञात युवक की फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिलने से पुरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेलपाली के जंगल में आज सुबह एक अज्ञात युवक की फांसी पर लटकती लाश मिलने से मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। गाँव के ग्रामीणों के अनुसार शव 3/4 दिन पुराना बताया जा रहा है।
गाँव के ग्रामीणों की सुचना के बाद घरघोड़ा पुलिस टीम घटनास्थल पहुंच कर मृतक के शव को फंदे से नीचे उतरवाकर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही साथ मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के गाँव से ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।

Related Posts

Leave a Comment