नाजायज रिश्‍ते के शक में गांव के डॉक्‍टर की पीट-पीटकर हत्‍या, 7 के खिलाफ केस, एक गिरफ्तार

by Kakajee News

बिहार के जमुई के गिद्धौर थाना क्षेत्र के सेवा पंचायत के निचली सेवा रविदास टोला में सोमवार की रात्रि एक ग्रामीण चिकित्सक की बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार मृतक युवक सेवा गांव पंडित टोला निवासी नुनूलाल पंडित का बड़ा पुत्र मनोज पंडित बताया जाता है।

जानकारी के अनुसार मृतक मनोज सेवा पंचायत के निचली सेवा रविदास टोला में एक निजी क्लिनिक चलाता था। घटना के दिन सोमवार को वो अपने क्लीनिक में बैठा हुआ था कि इसी दौरान गौतम रविदास पिता नागेश्वर रविदास सहित अन्य कई लोगों द्वारा मृतक मनोज पंडित के क्लीनिक से घसीटकर गौतम कुमार बाहर ले गया और अन्य सभी लोगों द्वारा रस्सी से बांधकर लाठी, डंडा, खंती, लोहे की रड से बेरहमी से पीट पीटकर मनोज की हत्या कर दी। इधर इस भयंकर मारपीट की घटना में मनोज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना जैसे ही परिजन को मिली घटनास्थल पर पहुंचकर आननफानन में मनोज को दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां ड्यूटी पर मौजुद चिकित्सक द्वारा डॉ. प्रदीप कुमार द्वारा मनोज के मौत की पुष्टि कर दी गई। वहीं घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को मिलते ही थानाध्यक्ष अमित कुमार, सहायक अवर निरीक्षक नित्यानंद सिंह, रामकृष्ण राय दल बल के साथ पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु जमुई सदर अस्पताल भेज दिया।

Related Posts

Leave a Comment