ओडिसा से अब भी हो रही अवैध शराब की तस्करी , 20 लीटर महुआ शराब के साथ अमलीपाली में पकड़ाया कोचिया

by Kakajee News

रायगढ़। सरिया पुलिस ने आज मुखबिर की सचूना पर अमलीपाली में दबिश देकर ओडिसा से तस्करी कर लाए जा रहे अवैध शराब के मामले में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति से 20 लीटर महुआ शराब बरामद किया है।


मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह थाना प्रभारी सरिया निरीक्षक विवेक पाटले को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक मोटर सायकल पर ओड़िशा से शराब लेकर सरिया की ओर आ रहा है। तत्काल थाना प्रभारी द्वारा स्टाफ को कार्रवाई के लिये रवाना किया गया, स्टाफ द्वारा हिच्छापुर रास्ता, अमलीपाली में छिपकर आरोपी के आने का इंतजार किये। सुबह भोर में एक व्यक्ति बोरी में बांध कर कुछ सामान लाता दिखा जिसे रोककर पूछताछ करने पर अपना नाम विनोद कुमार सिदार पिता सीताराम सिदार उम्र 24 वर्ष साकिन अमलीपाली का रहने वाला बताया।

जिसके कब्जे से मोटर सायकल में बंधा हुआ प्लास्टिक के बोरी अंदर प्लास्टिक के थैला में 20 लीटर महुआ शराब मिला। आरोपी से 20 लीटर महुआ शराब कीमती 2,000 एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन सीजी-13- एके 0648 की जप्ती कर धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Related Posts

Leave a Comment