एफआईआर के तीन घंटे के भीतर अनाचार का आरोपी पकड़ाया, घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई

by Kakajee News

रायगढ़। आज थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित सिंह के नेतृत्व में दुष्कर्म के आरोपी को रिपोर्ट दर्ज के महज तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है । पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने प्रकरण का चालान भी शीघ्र न्यायालय पेश किया जावेगा।


मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र की महिला आज सुबह थाना आकर प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह को लिखित आवेदन देकर बताई कि ग्राम खडगांव चौकी जोबी में रहने वाला पदुम दास महंत जो पूंजीपथरा करता है, शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करना बताई।

पीड़िता यह भी बताई कि पदुम दास महंत इसे धमकी देता है कि और भी कई लड़कियों का जिंदगी बर्बाद कर चुका हूं, रिपोर्ट करोगी को परेशानी में पड़ जाओगी कहकर धमकी देता है । थाना प्रभारी द्वारा पीड़िता के लिखित आवेदन पर धारा 506,376 प्च्ब् का अपराध दर्ज कर अपने स्टाफ को आरोपी की गिरफ्तारी के लिये पूंजीपथरा और जोबी रवाना किया।

घरघोड़ा पुलिस की एक टीम द्वारा आरोपी पदुम दास महंत पिता मोहन महंत उम्र 21 वर्ष निवासी खडगांव चौकी जोबी थाना खरसिया को पूंजीपथरा थाना क्षेत्रांतर्गत इंडस्ट्रीयल पार्क से महज 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।


महिला संबंधी संवेदनशील प्रकरण में त्वरित कार्रवाई में निरीक्षक अमित सिंह के साथ सहायक उप निरीक्षक चंदनसिंह नेताम, आरक्षक नंदकुमार पैंकरा, नरेन्द्र पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related Posts

Leave a Comment