सांप के साथ जानलेवा डांस, करतब दिखाते-दिखाते चली गई लड़के की जान……. पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

उत्‍तर प्रदेश के हापुड़ में सांप के साथ डांस करना एक लड़के के लिए जानलेवा हो गया। सांप ने लड़के को डंस लिया और करतब दिखाते-दिखाते उसकी मौत हो गई। बिडम्‍बना यह कि, लड़के को शरीर में जहर फैल जाने तक इस बात का पता ही नहीं चला कि सांप ने उसे डंस लिया है। कुछ देर में ही लड़के की जहर चढ़ने से मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार हापुड़ देहात के असौड़ा मंदिर के पास जन्‍माष्‍टमी पर्व के दौरान एक जहरीला सांप निकल गया था। देवेन्‍द्र को इसकी सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंच गया। उसने सांप को पकड़ लिया। प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक देवेंद्र ने सांप को हाथ में पकड़ कर डांस करना शुरू कर दिया। वह लोगों को करतब दिखाने लगा। इसी दौरान जहरीले सांप ने देवेंद्र को डंस लिया। देवेंद्र डांस करने और करतब दिखाने में इतना मशगूल था कि उसे इसका पता ही नहीं चला। कुछ ही देर में जहरीले सांप का जहर चढ़ने से देवेंद्र की मौत हो गई। देवेंद्र की मौत के बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

इस बीच घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। देवेन्‍द्र के इस तरह जान गंवाने को लेकर लोग काफी अफसोस जता रहे हैं। इसके साथ ही कह रहे हैं कि उसे सांप के साथ इस तरह की लापरवाही नहीं करनी चाहिए थी।

Related Posts

Leave a Comment