247
रायगढ़। शुक्रवार की सुबह करीब 10.00 बजे तमनार बस स्टैंड के सामने 06 साल की बच्ची को अकेले घूमते देखकर एक सज्जन व्यक्ति द्वारा थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक एल.पी. पटेल को इसकी सूचना दिया गया। थाना प्रभारी तमनार हमराह आरक्षक अरविंद पटनायक के साथ बस स्टैंड पहुंचे, जहां बच्ची अकेले मिली, जिसे किसके साथ बस स्टैंड आयी है, पूछने पर अकेली अपने घर सलिहाभांठा से आना बताई। थाना प्रभारी बालिका को थाना लाये, जिसके स्वलपाहार की व्यवस्था कर ग्राम सलिहाभांठा के सरपंच को बालिका का फोटो भेजकर सूचना दिये। बालिका के दादा, दादी बालिका को लेने थाना आये जिनके सुपुर्द बालिका की गई है।
