चाकूबाजी की घटना को लेकर सर्वआदिवासी समाज ने किया प्रदर्शन, थाने का किया घेराव, मामलें में लीपापोती का लगाया आरोप, स्थानीय विधायक के खिलाफ हुई नारेबाजी

by Kakajee News

रायगढ़। शहर के संजय मैदान रामभांठा में स्थित डॉ कैलाश नाथ काटजू स्कूल में हुए चाकूबाजी का मामला एक बार फिर से गर्मा गया है। इस बार युवा संकल्प और भीम आर्मी संगठन में स्थानीय रामनिवास टाकीज चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं सिटी कोतवाली थाने का घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

इस कार्यक्रम के दौरान मृतक छात्र की मदद नही करने वाले शिक्षकों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषी को फांसी देने की मांग पर नारे लगाया गए। आंदोलनकारियों ने सरेआम स्कूल प्रांगढ में चाकूबाजी की घटना में स्थानीय विधायक प्रकाश नायक को भी जमकर कोसते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी भी की। चूंकि इस घटना में समाज का यह आरोप है कि जिस प्रकार राजनीति के जरिए एक छात्र की सरेआम हत्या होनें के बाद भी स्थानीय विधायक ने परिवार जनों से उनका हाल चाल तक नही जाना।


विगत दिनों शहर के रामभांठा में स्थित डॉ. कैलाश नाथ काटजू में दिनदहाड़े घुसकर एक छात्र सागर टण्डन को चाकू मार कर उसकी हत्या कर देने के मामले में युवा संकल्प के द्वारा संजय मैदान से एक रैली निकालकर एसपी पहुंचकर इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की गई थी। लंबे समय गुजर जाने के बावजूद इस मामले में कोई कार्रवाई नही होनें से आज युवा संकल्प व भीम आर्मी संगठन के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय रामनिवास टाकीज चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया था।

इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने इस हृदय विदारक घटना में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग करने के अलावा इस घटना के आरोपी को फांसी दिये जाने की मांग की गई। इसके बाद युवा संकल्प व भीम आर्मी संगठन के द्वारा एक रैली निकाली गई इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, क्षेत्रीय विधायक मुर्दाबाद में नारे लगाए गए। इस रैली के बाद आक्रोशित लोगों ने रामनिवास टाकीज चौक से लेकर सिटी कोतवाली तक पैदल मार्च भी किया और वहां पहुंचकर कोतवाली थाने का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की।

Related Posts

Leave a Comment