221
रायगढ़। भाजपा द्वारा विधानसभा चुनाव की तैयारी के संधर्भ में सभी मण्डल में शक्तिकेंद्र की बैठक आयोजित किया जा रहा है जिसके प्रभारी भी तय हो चुके है। उसी तारतम्य में मनोज शर्मा (जिला कार्यालय मंत्री)को धरमजयगढ़ विधानसभा में कुडुमकेला मंडल में नवागढ़ शक्तिकेंद्र की जिम्मेदारी मिली थी बैठक 26 सितंबर को आयोजित की गई थी नवागढ़ शक्तिकेंद्र के बैठक में संयोजक,सहसंयोजक, प्रभारी ,बूथ अध्यक्ष, सचिव,बीएलए2,पालक सहित महिला मोर्चा प्रभारी,युवा मोर्चा प्रभारी उपस्थति थे। कार्यक्रम के मंच संचालन मंडलमहामंत्री सुभाष गुप्ता द्वारा किया गया एवम कार्यक्रम पश्चात कार्यकर्ताओं को स्वभोज कराया गया,कार्यक्रम के अंत मे आभार प्रदर्शन शक्तिकेंद्र के सहसंयोजक बोध राम रात्रे द्वारा किया गया।
