मंत्री का फर्जी लेटर, महिला को नौकरी दिलाने की सिफारिश कई कांग्रेस नेता शक के दायरे में, खरसिया पुलिस ने शुरू की जांच

by Kakajee News

रायगढ़। रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र में एक महिला को कुछ कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री द्वारा कथित सिफारिश का फर्जी लेटर देकर नौकरी लगाने का खुलासा हुआ है और इस मामले में खरसिया एसडीएम की शिकायत पर मदनपुर पुलिस थाना में जांच शुरू हो गई है। यह मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक हल्के में हडकंप मच गया है और जिस मंत्री का फर्जी लेटर का उपयोग किया गया है वह छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस बाबा का है। मजे की बात यह है कि अब गुपचुप रूप से दोषियों पर कार्रवाई करके मामले का खुलासा देर शाम तक होनें की उम्मीद है।
अधिकारिक सूत्रों से काका जी डॉट काम के संपादक नरेश शर्मा को बताया कि खरसिया में कुछ दिनों पहले एक महिला को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर छत्तीसगढ़ के कद्दावर व स्वास्थ्य मंत्री टीएस बाबा का फर्जी लेटर कुछ कांग्रेसियों ने बनाकर बकायदा यह जताया था कि उसे जल्द ही नियुक्ति पत्र भी मिल जाएगा और इस नौकरी दिलाने के खेल में खरसिया के ही कांग्रेसी नेता जिनका नाम का खुलासा करना अभी उचित नही है, लेकिन इस बात की पुष्टि जरूर है कि पुलिस ने महिला से पूछताछ के बाद चार कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में लेकर बाकी साथियों की भी तलाश शुरू कर दी है। जानकार सूत्र बताते हैं कि छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस बाबा का यह फर्जी पत्र सीधे एसडीएम को लिखा होना बताया गया है और वरिष्ठ नेता व स्वाथ्य मंत्री टीएस बाबा का है। उनका सीधे एसडीएम को संबोधित पत्र आने से स्वयं एसडीएम ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए इसे फर्जी माना और तत्काल इसकी जानकारी जिला कलेक्टर भीम सिंह सहित पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा को दी है और इनके आदेश के बाद अब फर्जी लेटर लिखने वाले व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करके धर पकड़े तेज हो गई है।
काका जी संपादक नरेश शर्मा को मिली जानकारी के अनुसार देर शाम तक पुलिस पकड़े गए कांग्रेसी नेताओं के नाम सहित पूरे मामले का खुलासा करेगी। चौकाने वाली बात यह है कि जिन कांग्रेसी नेताओं ने महिला को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर टीएस बाबा के फर्जी पत्र का इस्तेमाल किया था वे खरसिया के ही कांग्रेस नेता हैं और उनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Posts

Leave a Comment