Chhattisgarh CM In Lucknow: लखनऊ में मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों से कहा- वे लखीमपुर नहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय जाएंगे

by Kakajee News

Chhattisgarh CM In Lucknow: रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोका गया। सीएम बघेल वहीं धरने पर बैठ गए हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने सुरक्षाकर्मियों से कहा कि वे लखीमपुर नहीं जा रहे हैं। लखीमपुर में धारा 144 लागू है। वह लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय जाएंगे, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उनकी बात नहीं सुनी, जिससे नाराज होकर बघेल एयरपोर्ट पर ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने ट्वीट करके जानकारी दी कि बिना किसी आदेश के मुझे लखनऊ एयरपोर्ट से बाहर जाने से रोका जा रहा।

वहीं छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने इस घटना के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भूपेश बघेल लखनऊ में नेता और कार्यकर्ता से मिलना चाहते थे। उन्हें अपने ही नेताओं से मिलने से रोका गया। भाजपा में डर की भावना है। उत्तर प्रदेश में सत्ता जाना तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा डर कर ऐसे हथकंडे अपना रही है।

Related Posts

Leave a Comment