रायगढ़। भूपदेवपुर पुलिस ने आज ग्राम दर्रामुडा में ट्रेलर वाहन से बैटरी, स्टेपनी चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, आरोपियों से चोरी की बैटरी बराबद की गई है। आरोपियों का एक साथी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 04 अक्टूबर को रिपोर्टकर्ता टेकलाल पटेल पिता दीनदयाल पटेल उम्र 38 साल ग्राम बिंजकोट थाना भूपदेवपुर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 03-04 अक्टूबर की दरम्यानी रात कोई अज्ञात चोर इसके हाईवा वाहन क्रमांक सीजी 13 एपी 2333 में लगे एक बैटरी एवं एक स्टेपनी टायर (जुमला कीमती 20,000 ) को चोरी कर ले गया है, रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 भादवि. पंजीबध्द किया गया।

विवेचना दरम्यान भूपदेवपुर पुलिस को मुखबिर से संदेही हेमंत चौहान एवं गौतम चौहान द्वारा दो दिन पहले बैटरी व स्टेपनी की चोरी करने की सूचना मिला, जिस पर दोनों संदेहियों को तलब कर बारीकी से पूछताछ किया गया, दोनों अपने एक अन्य साथी निवासी मालखरौदा के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपियों के मेमोरण्डम पर चोरी की बैटरी म्ग्प्क्म् कंपनी का कीमती 8,000ध् रूपये को बरामद किया गया। आरोपी हेमंत चौहान पिता पूरन चौहान 26 वर्ष निवासी ग्राम दर्रामुडा, गौतम चौहान पिता लालाराम चौहान उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम रक्सापाली थाना भूपदेवपुर को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही है।
