पुलिस पकड़ने पहुंची तो पेड़ पर चढ़ा शख्स, दो दिन तक नहीं उतरा…….पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक शख्स को पुलिस पकड़ने पहुंची तो उसने ऐसा स्वांग रचा कि पुलिस को दो रात तक इंतजार करना पड़ा। यह सब तब हुआ जब पुलिस पहुंची तो वह पेड़ पर चढ़ गया। उसे पेड़ से नीचे उतारने के लिए पुलिस ने कई तरकीबें निकालीं लेकिन पुलिस उस शख्स को नीचे नहीं उतार पाई। आखिरकार दो दिन बाद वह शख्स नीचे उतरा।

दरअसल, यह घटना अमेरिका के न्यूयॉर्क की है। यहां एक शख्स पर आरोप था कि वह अपनी मां को पीटता रहता था। उसकी मां एक दिन पुलिस के यहां शिकायत लेकर पहुंच गई कि उसका बेटा उसे मारता रहता है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके एक टीम उसके बेटे को गिरफ्तार करने के लिए भेज दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसके बेटे के सारी बात पता चल गई।

जैसे ही पुलिस वहां पहुंची वह शख्स पेड़ पर चढ़ गया। उसने धमकी दी कि अगर पुलिस ऊपर पेड़ पर चढ़ी तो वह कूदकर जान दे देगा। अधिकारियों ने पेड़ से उतारने के लिए उससे खूब मिन्नतें भी कीं। लेकिन उसने किसी की भी नहीं सुनी। यही सब करते-करते दो दिन बीत गए।

रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि वह घर की छत से होता हुआ पास मौजूद एक ऊंचे पेड़ पर चढ़ा था। उसने पुलिस को धमकी भी दे दी कि अगर किसी ने पेड़ पर चढ़ने की कोशिश की तो वह पेड़ से नीचे कूद जाएगा। फिर क्या, शख्स ने बुधवार और गुरुवार की रात पेड़ पर ही सोकर गुजार दी।

जानकारी के मुताबिक शख्स अपनी मां को मारता-पीटता रहता था। उसकी मां ने तंग आकर पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने बताया कि रूडी थॉमस नामक इस व्यक्ति के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट है। फिलहाल दो दिन बाद पुलिस ने किसी तरह उसे पेड़ से नीचे उतारा।

Related Posts

Leave a Comment