ट्रैक्टर ट्रॉली रेलवे ओवर ब्रिज पर पलटी, बड़ा हादसा टला

by Kakajee News

डबरा। बीच शहर से ओवरलोड वाहनों के निकलने से यातायात प्रभावित होता रहा है। लोगों की शिकायतों के बाद भी यातायात पर प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं देना एक बार फिर आमजन के लिए मुसीबत बन गया है। रविवार की सुबह गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर पलट गई। जिसमें भरे गन्ने ट्राली से नीचे जा गिरे। ये वहीं जगह है जहां बाजारा लगता है, गनीमत है कि बाजार बंद था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इधर ट्रॉली का हिस्सा भी ओवरब्रिज पर अटका रह गया।
मामला डबरा सिटी थाना क्षेत्र के रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर का है। जहां गोराघाट क्षेत्र से गन्ना भरकर ट्रैक्टर शुगर फैक्ट्री सांखनी जा रहा था। जो रेलवे ओवर ब्रिज पर पलट गया। ट्रॉली में भरे गन्ने नीचे गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के घर के पास सामने जा गिरे। रविवार होने के कारण शहर में चहल-पहल कम थी नहीं कोई ना कोई इस हादसे का शिकार हो जाता। ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से यातायात भी प्रभावित हो रहा। इससे पहले गन्ने के ट्रैक्टर ट्रॉली बाजार से निकलते रहते हैं। जिमसें बाजार में यातायात प्रभावित होता रहा है। लोगों की शिकायतों के बाद भी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली का निकलना बंद नहीं हो सका है।

Related Posts

Leave a Comment