लीनेस क्लब रायगढ़ मिडटाउन और प्राइड द्वारा भव्य डांडिया नाइट का आयोजन

by Kakajee News

रायगढ़ । जिले की अग्रणी समाजसेवी संस्था लीनेस क्लब रायगढ़ मिटाउन और लायंस क्लब रायगढ़ प्राइड के संयुक्त तत्वाधान में भव्य डांडिया नाइट का आयोजन स्थानीय होटल अंस में किया गया ।


विगत दिवस स्थानीय होटल अंश में लीनेस क्लब रायगढ़ मिटाउन और लायंस क्लब प्राइड द्वारा भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया गया जिसमें शहर के विभिन्न विभागों के से लोगों ने भाग लिया और कोरोनाकाल के भयावह दिनों के पश्चात 1 साल बाद लोगों ने डांडिया रास कर मनोरंजन किया और डांडिया नाइट में शहर के विभिन्न भागों से सभी लोगों ने भरपूर भाग लिया जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं रखी गई थी ।

इस डांडिया पर विशेष मिस् डांडिया क्वीन प्रथम,मिस डांडिया क्वीन दृतीय,मैसेज डांडिया क्वीन फर्स्ट मैसेज डांडिया क्विन सेकंड,बेस्ट ग्रुप फर्स्ट,बेस्ट ग्रुप सेकेंड बेस्ट ड्रेस अप फर्स्ट,कंपटीशन कराए गए। उपरोक्त प्रतियोगिता में श्रीमती डांडिया का प्रथम उपहार श्रीमती निशा हिंदुजा,दृतीय आर्ची गर्ग,
मिस डांडिया में प्रथम आयुसी साव,दृतीय सृतिका रतेरिया,जोड़ी में प्रथम पालक और विभूति तथा दूसरा स्थान वैभवी और आयुसी ने बनाया।
ग्रुप डांडिया में प्रथम इंद्राणी ग्रुप और दृतीय स्थान पर गरबा फ़्रेक्स का कब्जा रहा।बेस्ट ड्रेसअप में प्रथम स्थान पर मानवी और दूसरे स्थान पर चाहत अग्रवाल रही।


क्लब अध्यक्ष लायन- लीनेस सरिता रतेरिया ने सभी प्रतियोगियों को हार्दिक बधाई दी । प्रोग्राम चेयरमैन लता अग्रवाल विनीता अग्रवालने अपना भरपूर सहयोग दिया । प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर स्नेहा चेतवानी लीनेस पूजा बेरीवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा बहुत अच्छे से तैयार की ।


लीनेस क्लब रायगढ़ मिड टाउन लायंस क्लब रायगढ़ प्राइड के सभी सदस्यों ने अपना भरपूर सहयोग दिया और प्रोग्राम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया! क्लब अध्यक्ष सरिता ने सभी प्रतियोगियों को बधाई दी व उनका आभार व्यक्त किया उन्हीं की परफॉर्मेंस से डांडिया नाइट आयोजन को सफलता मिली! लोग बहुत ही प्रसन्न थे सभी ने खूब खुश होकर पार्टिसिपेट किया और प्रोग्राम की रौनक बढ़ाई । सारे प्रतियोगी व दर्शक गणों ने झूम झूम के डांडिया खेला डांस किया और प्रोग्राम को चार चांद लगाया ।


सभी उपस्थित लोगों के चेहरों की खुशी देखते ही बन रही थी ऐसा लगा कोरोना काल के डेढ़ साल बाद उन्होंने यह खुशी हासिल की है । क्लब अध्यक्ष सरिता रतेरिया सचिन स्नेहा चेतवानी पूजा बेरीवाल कोषाध्यक्ष डिंपल टुटेजा चरणजीत घई सुधा अग्रवाल प्रोग्राम चेयरमैन लता अग्रवाल विनीता अग्रवाल आशा बेरीवाल सुजाता रतेरिया स्वाति रतेरिया मोहिनी अग्रवाल ममता जैन मनीषा साहू मंजू डालमिया ममता जिंदल रितु अग्रवाल मंजू बैजनिया ममता सांवडिया जयश्री पटेल एरिया ऑफिसर पायल अग्रवाल एरिया सचिव ममता अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे । शानदार एम.ओ. सी. चेतवानी द्वारा रही । उन्होंने सरप्राइस क्वेश्चन पूछ कर दर्शकों का मनमोह लिया ।


मुख्य अतिथि:: प्रीति गर्ग जी (खरसिया)विशिष्ट अतिथि: श्रीमती अंजू अन आर जी (रायगढ़)श्रीमती कोमल बंसल जी (खरसिया)प्रोग्राम के
लीनेस क्लब अध्यक्ष लीनेस सुमीता पांडे निर्णायकगन श्रीमती पूनम सोलंकी,श्रीमती अनीता अग्रवाल (सरिया),श्रीमती उर्वशा पटेल, श्रीमती दीपिका बजाज (कटक)ने अपना मार्गदर्शन देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।क्लब अध्यक्ष सरिता रतेरिया ने सभी जजेस का दिल से आभार व्यक्त किया जिन्होंने आकर प्रोग्राम की शोभा बढ़ाई और कार्यक्रम को सफल बनाया ।

Related Posts

Leave a Comment