VIDEO National Tribal Dance Festival: लोक नृत्यों की मची धूम, छत्तीसगढ़ वासियों ने सभी प्रस्तुति को दी दाद

by Kakajee News

VIDEO National Tribal Dance Festival: रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राष्‍ट्रीय आदिवासी नृत्‍य महोत्‍सव का आगाज हो चुका है। महोत्सव में विदेशी लोक कला के साथ देश के विविध राज्यों की लोक कला को जब मार्च पास्ट में पेश किया गया तो छत्तीसगढ़ वासियों ने हर प्रस्तुति पर खूब तालियां बजाकर दाद दी। लोक कलाकार भी उत्साहित हुए। छत्तीसगढ़ के कर्मा नृत्य, गेड़ी नृत्य, गौर सिंग नर्तक दल खास आकर्षण का केंद्र रहा।

राष्‍ट्रीय आदिवासी नृत्‍य महोत्‍सव में सात देशों और 27 राज्यों, 6 केंद्र शासित प्रदेश के लोक नृत्य के मार्च पास्ट निकाला गया। मार्च पास्‍ट के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सिर पर गौर सिंग पहनाया। लोक नृत्यों की मची धूम, छत्तीसगढ़ वासियों ने सभी प्रस्तुति को दाद दी।

इसके अलावा नाइजीरिया, फिलिस्तीन, श्रीलंका, उज्बेकिस्तान, युगांडा, स्वाजीलैंड, एसविलिनी देशों समेत होजागिरी त्रिपुरा के दल का नृत्य, गोंड जनजाति का कर्मा नृत्य मध्यप्रदेश, कड़सा नृत्य झारखंड, गोजरी नृत्य जम्मू-काश्मीर, गुरयाबल्लू आंध्रप्रदेश, कारबी-तिवा असम, डिम्सा आंध्रप्रदेश, धप-ओडि़सा, कोम्युकोवा-तेलंगाना, दंडार-मध्यप्रदेश, बोण्डा-ओडि़सा, मेवासी नृत्य-गुजरात ,करमा नृत्य-छत्तीसगढ़, झींझी हन्ना-उत्तराखंड, गुसाड़ी-डिम्सा-तेलंगाना, उरांव-झारखंड, सिद्धि गाेमा नृत्य-गुजरात ने मन मोहा।

राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं

सांसद राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के आयोजन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में देश के आदिवासी कलाकारों को एक मंच प्रदान करते हुए अपनी अनूठी सांस्कृतिक परंपराओं को प्रदर्शित करने का अवसर दिए जाने पर छत्तीसगढ़ शासन को बधाई दी है।

Related Posts

Leave a Comment