त्यौहार के नाम पर शराब दुकान में ग्राहकों की जेब हुई ढीली,बड़े रामपुर शराब दुकान में महंगी बिकी शराब

by Kakajee News

रायगढ़.  दीपावली से पहले जहां शहर के दुकानदार ग्राहकों को अपनी ओर खींचने कई लुभावने ऑफर देती है। जिससे ग्राहक उस दुकान की ओर आकर्षित होकर वहां पहुंचते हैं। वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ सरकार के अधीन संचालित शराब दुकानों में कार्यरत सेल्समेन दुकान पहुंचने वाले ग्राहकों की जेब में डाका डालने से नही चूक रहे हैं।

शराब दुकान में कार्यरत सेल्समेन दुकान में रखे समस्त शराबों में अपने हिसाब से रेट बढ़ाकर सामान बेचने में मस्त है और त्यौहार के नाम पर जैसे इन कर्मचारियों को खुली छूट मिली हो।


नई शराब नीति के तहत जब से सरकार के द्वारा शराब दुकान का संचालन किया जा रहा है तब से लेकर अब तक रायगढ़ जिले में संचालित शराब दुकानों में कई तरह की गड़बड़ी उजागर हो चुकी है। ताजा मामला दीपावली त्यौहार के दौरान हुए गड़बड़ी का सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के बड़े रामपुर अंग्रेजी शराब दुकान में धनतेरस के पहले दिन से हर ब्रांड के शराब और बियर के दाम दस रूपए बढ़ा दिए गए, इस पर तुर्रा यह कि ग्राहकों से चिल्हर नही होनें का नाम लेकर भी दस से बीस रूपए की लूट कर ली गई। आबकारी अमले को ऐसे दुकानों पर नजर रखने के साथ साथ संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की जरूरत है।

Related Posts

Leave a Comment