पेट्रोल-डीजल पर कम हो सेस, सीएम बघेल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखा पत्र.. की और भी कई मांगे

by Kakajee News

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर राज्य के हित के लिए वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है।
राजस्व घाटा अनुदान के मापदंडों को वर्तमान परिस्थितियों के आधार पर सुधार करने की मांग की है। जीएसटी क्षतिपूर्ति अनुदान को जून 2022 के पश्चात भी आगामी 5 वर्षो के लिए और जारी रखने को कहा है। कोल ब्लाक आबंटन के निरस्तीकरण से छत्तीसगढ़ को देय 4140 करोड़ रूपये की राशि भी मांगी है। धान से बायो एथेनॉल बनाने की अनुमति शीघ्र देने का अनुरोध किया है। केंद्र की ओर से पेट्रोल एवं डीजल पर सेस में कमी करने के साथ केंद्रीय योजनाओं में केंद्रांश बढ़ाने की मांग की।

Related Posts

Leave a Comment