नक्सल क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य देखने गए PMGSY के सब इंजीनियर और चापरासी लापता

by Kakajee News

PMGSY के सब इंजीनियर और एक भृत्य लापता हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार नक्सलियों द्वारा अपहरण करने की खबर मिल रही है। लापता सब इंजीनियर अजय रोशन लकड़ा व भृत्य लक्ष्मण लापता बताए जा रहे हैं।


जानकारी के अनुसार ये दोनो लोग सड़क निर्माण कार्य देखने के लिए नक्सलियों के गढ़ गोरना मनकेली गए थे, बीते 24 घंटे से दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है।


इस बात की जानकारी PMGSY के कार्यपालन अभियंता ने दी है, हालाकि इस मामले में जिले के पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि मुझे इस घटना की जानकारी नहीं है।

Related Posts

Leave a Comment