श्याम मंदिर में आधी रात मना श्याम जन्मोत्सव, श्याम बगीची में भजन निशा रात्रि शानदार भजनों की प्रस्तुति आज भी

by Kakajee News

चार टन चूरमा का सवामणी भोग प्रसाद भक्तों द्वारा लगाया जाएगा आज

रायगढ़। श्री श्याम मंडल के तत्वावधान में संजय काम्प्लेक्स स्थित श्याम मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय 43वें विराट श्री श्याम महोत्सव 2021 के दूसरे दिन रविवार को आधी रात श्री श्याम प्रभु का जन्मोत्सव मनाया गया। श्याम भजनों की सुमधुर प्रस्तुति के बीच श्याम भक्त झूमते नजर आए। सोमवार कार्तिक शुदी बारस को प्रात: 10 बजे श्री श्याम प्रभु की महाआरती के पश्चात भजन कीर्तन, खीर, चुरमा, पंचमेवा एवं तकरीबन 4000 किलो सवामणी भोग प्रसाद बाहर एवं नगर के भक्तों द्वारा लगाया जाएगा।


प्रचार मंत्री महावीर अग्रवाल ने बताया कि सोमवार शाम 7 बजे से स्वर सम्राट सरदार हरमहेन्द्र पालन सिंह ”रोमीÓÓ फतेहाबाद उत्तर प्रदेश, विख्यात भजन गायिका अंजली द्विवेदी बरेली उत्तर प्रदेश द्वारा अनुपम भजनों की प्रस्तुति की जाएगी। कार्तिक सुदी एकादशी पावन पर्व एवं श्याम जन्मोत्सव व रात्रि जागरण कार्यक्रम के दूसरे दिन के क्रम में रविवार को जयपुर से पधारे भजन गायक सुनील शर्मा ने भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी। सर्वप्रथम गणेश वंदना की प्रस्तुति के पश्चात मणिपुर में शहीद हुए रायगढ़ के कर्नल विप्लव त्रिपाठी एवं उनकी पत्नी व पुत्र को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। उसके बाद शहीदों के भजन में कुछ यूं – न भूलेगा रायगढ़ बलिदान तुम्हारा, … विप्लव नाम अमर कर डाला, याद रखेगा तुमको जग सारा।

हे भारत के वीर माटी का कर्ज चुकाया , न्यौछावर कर प्राण तुमने देश का मान बढ़ाया… तेरा समर्पण अमर हो गया, याद रखेगा जग सारा, कहते हुए भावपूर्ण रचना की प्रस्तुति देकर उपस्थित भक्तों की आंखों को नम कर दिया। इसके पश्चात श्याम भजनों में कुछ यूं – अपने श्याम कन्हैया को देखो – बिना पलक छपकाए।

सांवरे की महफिल को सांवरा सजाता है, किस्मत वाले के घर मे मिलने श्याम आता है। इसी तरह एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गी। वहीं जयपुर राजस्थान से आमंत्रित भजन गायिका शैली शर्मा ने किस्मत वालों को मिलता है श्याम तेरा दरबार, हर जनम में सांवरे का साथ चाहिए, मेरे शीश की दानी का सारे जग में डंका बाजे, वहीं कोलकाता से आमंत्रित भजन गायक अरविन्द सहल ने श्याम तेरे ही भरोसे मेरा परिवार है व जब – जब प्रेमियों के संग खाटू जायेगा तुझपे भी मेरे सांवरे का रंग चढ़ जायेगा जैसे अनेक भजनों की प्रस्तुति दी।

हर भक्त श्री श्याम भक्ति में लीन हो गए। इस प्रकार रात्रि जागरण में सपरिवार हजारों श्रद्धालु पूरी रात्रि श्री श्याम का गुणगाान करते रहे। रात्रि 12 बजे श्री श्याम प्रभु का जन्मोत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।

Related Posts

Leave a Comment