रायगढ़। मणिपुर के माओवादी हमले में शहीद हुए रायगढ़ के कर्नल विप्लव और उनके परिवार का शव छत्तीसगढ़ पहुंचने में और विलंब हो गया है। इससे पहले माओवादी हमले में शहीद हुए कर्नल विप्लव सहित अन्य जवानों के साथ ही अन्य जवानों के साथ विप्लव की धर्मपत्नी अनुजा व बेटे अबीर के पार्थिक शरीर को आज मणिपुर मुख्यालय लाया गया जहां असम के चीफ मिनिस्टर एन बिरेन सिंह ने गमगीन माहौल में श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सभी की आंखे नम थी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहीद परिवारों का शव लेकर निकला सेना के चापर विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण असम प्रांत के ही जोरहट में चापर विमान की इमरजेंसी लैडिंग कराई गई है। सेना के इस विमान में थल सेना के कई अधिकारी और असम रायफल्स की एक यूनिट भी साथ है। बताया जा रहा है कि जोरहट में चापर में आई खराबी को सुधारने के साथ साथ नए चापर की भी व्यवस्था की जा रही है जिसके कारण वहां से शहीद परिवार का विमान देर शाम निकलने की बात कही गई है। जिसके देर रात तक राजधानी रायपुर पहुंचने की संभावना है।
रायपुर जन संपर्क संचानालय के एक अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर पहुंचने के बाद इन पार्थिव शरीरों को देवेन्द्र नगर या शंकर नगर अस्पताल के मर्चुरी में रखा जाएगा और सुबह 10 बजे महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व मंत्री मंडल के सदस्यों सहित राज्य के थल सेना इकाई की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शहीद परिवार को श्रद्धाजलि अर्पित की जाएगी। उसके बाद इन शवांे को रायगढ़ रवाना किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि आपात व्यवस्था के लिए राजधानी रायपुर में पार्थिव शवों को रायगढ़ पहुंचाने के लिए तीन गाड़ियों की भी व्यवस्था की गई है ताकि इमरजेंसी में इन शवों को बाई रोड रायगढ़ पहुंचाया जा सके। इस वजह से कर्नल विप्लव और उनके परिवार का पार्थिव शरीर कल सोमवार दोपहर तक रायगढ़ पहुंचने की संभावना है।
