शहीद विप्लव परिवार के सम्मान में लोगों ने किया अपना प्रतिष्ठान बंद, कुछ ही देर में रायगढ़ पहुंचेगा शव

by Kakajee News

रायगढ़। माओवादी हमलें में शहीद विप्लव, उनकी पत्नी अनुजा और पांच वर्षीय बेटे अबीर का पार्थिव शरीर कुछ देर बाद रायगढ़ पहुंच रहा है। जो विशेष विमान से सीधा जिंदल एयरपोर्ट में उतरेगा। उसके बाद इन तीनों के पार्थिव शरीर को एक वाहन में लाकर पहले घर ले जाया जाएगा और वाहन को फूलों से सजाया गया है।


इस संबंध में रायगढ़ एसडीएम ने बताया कि दोपहर करीब पौने एक बजे शहीद कर्नल विप्लव और उनकी पत्नी अनुजा व अबीर का शव पहुंचेगा और यहां से सीधे उनके घर ले जाया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए स्थानीय रामलीला मैदान में शव को रखा जाएगा और वहां से अंतिम दर्शन के बाद शहर के प्रमुख चौक चौराहों से होते हुए मुक्तिधाम पहुंचेगा जहां उन्हें मुखागिनी दी जाएगी। एसडीएम ने बताया कि रायगढ़ वासियों ने स्वयं शहर को बंद रखने का आव्हान करते हुए शहीद परिवार को श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए निर्णय लिया है और शहर के चौक चौराहों पर बेनर पोस्टर लगाए गए हैं।


शहीद विप्लव, उनकी पत्नी अनुजा व पांच वर्षीय बेटे अबीर के माओवादी हमले में शहीद होनें के बाद जब उनके शव सीधे मणिपुर से रायगढ़ पहुंच रहे हैं तो शहरवासियों ने खुद निर्णय लेकर अपनी भावभीनी श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए शहर के हर चौक चौराहे पर बैनर पोस्टर लगाकर रायगढ़ बंद रखा है और पूरे रायगढ़ में सन्नाटा पसरा है, जहां आज एक भी दुकानें नही खुली है।

Related Posts

Leave a Comment