शादी वाले घर में ये क्या हुआ.. अचानक बा​रातियों की बिगड़ी तबीयत, 50 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

by Kakajee News

शादी समारोह के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक के बाद एक 50 से ज्यादा लोगों की तबीयत खराब हो गई। सभी बाराती उल्टी करने लगे और देखते ही देखते बेसुध होकर गिर गए।


हालात को देखते हुए तुरंत सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अब डॉक्टर की निगरानी में इलाज किया जा रहा है। बता दें कि यह पूरा मामला ग्राम सेमरिया का है। बताया जा रहा है कि ग्राम पवनी से बारात सेमरिया आया हुआ था।


करीब 200 से ज्यादा लोग बारात में शामिल हुए थे। बारात में जमकर नाचने के बाद सभी को खाना खिलाया गया। वहीं खाना खाने के बाद एक के बाद एक बारातियों की तबीयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी की हालत नाजुक बनी हुई है।

Related Posts

Leave a Comment