रायगढ़। कांगे्रस नेता विभाष सिंह ठाकुर की माता कोतरा रोड़ निवासी श्रीमती शर्तिला सिंह ठाकुर को श्रद्धांजलि देने उनके निवास पर रोज बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में आज रायगढ़ की महापौर जानकी अमृत काटजू ने भी श्री ठाकुर के निवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं सोमवार को वरिष्ठ पत्रकार अनिल रतेरिया ने भी उनके निवास पर पहुंचकर मृत आत्मा के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व पार्षद व मेयर पति अमृत काटजू व कांगे्रस पार्षद विकास ठेठवार भी उपस्थित रहे।


कांग्रेस के नेता विभाष सिंह ठाकुर की माता जी श्रीमती शर्तिला सिंह ठाकुर का स्वर्गवास 13 नवंबर को हो गया है। वे 62 वर्ष कीं थी। श्रीमती शर्तिला सिंह ठाकुर विनोद सिंह ठाकुर , विनय सिंह ठाकुर, विभाष सिंह ठाकुर एवं विकास सिंह ठाकुर की माता थी। जिनकी पगड़ी रस्म , चंदनान एवं ब्रम्हभोज का कार्यक्रम 25 नवंबर को शहर के कोतरो रोड स्थित रामबाग में होगा। वहीं उनकी निधन की खबर लगते ही उन्हें श्रद्धांजलि देने उनके कोतरारोड स्थित निवास स्थान पर राज नेताओं, युवा नेताओं सहित उनके शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है। जिसमें रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक, महापौर जानकी काटजू, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर अनिल शुक्ला, सभापति जयंत ठेठवार, सलीम नियारिया, आशीष ताम्रकार, गुरूपाल भल्ला, सतीष बेहरा तमनार, ब्रजेश गुप्ता, निराकार पटेल, प्रिंस सलूजा, गोपाल शर्मा, सुभाष पाण्डेय, विकास ठेठवार सहित लगातार युवा वर्ग उनके निवास स्थान पहुंच कर उन्हे श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं आज रायगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार अनिल रतेरिया भी उनके निवास स्थान पर पहुंच कर उन्हे अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
