रायपुर। इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी रायपुर के नया रायपुर सेक्टर 24 स्थित से आ रही है, जहां सेट्रल पार्क में बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि मार्निंग वाॅक के लिए गई 12 साल की नाबालिग लड़की की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। इस हृदय विदारक घटना के बाद लोगों ने मौके पर चक्काजाम शुरू कर दिया। घटना की सूचना के बाद राखी थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार झांझ गांव निवासी 12 साल की नाबालिग लड़की मोना पाल परिवार के साथ नया रायपुर सेक्टर 24 स्थित सेट्रल पार्क में परिवार के अन्य सदस्यों के लिए माॅनिंग वाॅक पर गई थी।

इस दौरान गार्डन के रेलिंग में फैले करंट की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों के द्वारा इस घटना के जिम्मेदार लोगों के कार्रवाई एवं पीड़ित परिजनों को मुआवजा की मांग को लेकर चक्काजाम शुरू कर दिया है। इस घटना की सूचना के बाद राखी थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
