पूरे मंत्रिमंडल के साथ प्रधानमंत्री से मिलेंगे -सीएम

by Kakajee News

रायपुर। नगरी प्रशासन विभाग के द्वारा हैट्रिक महोत्सव का आयोजन किया गया और विज्ञान भवन में महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा छत्तीसगढ़ को स्वच्छता पुरुस्कार के रूप में तीसरी बार प्रथम स्थान का सम्मान मिला है । 67 पुरस्कार छत्तीसगढ़ को मिला ।

इस दौरान मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने कहा भारत सरकार छत्तीसगढ़ के साथ हमेशा भाई भतीजावाद चला रखा है , कभी वह कहते हैं कि समर्थन मूल्य से एक रुपया भी अधिक देंगे तो आपका सामान नहीं खरीदेंगे । फिर कहते हैं कि सभी इनपुट सब्सिडी देते हैं तो सभी को दीजिए । इस साल सभी को ढ़ी गई है तो कहते हैं इस पर उष्ना नहीं लेंगे । जबसे एफसीआई में चावल जमा हो रहा है तब से उष्ना चावल और रवा चावल का रेशा बनाकर जमा किया जाता है ,इस साल मना कर रहा है। उन्होंने कहा जानबूझकर हमें परेशान किया जा रहा है ।

वही बेमौसम बारिश को लेकर कहा कि बेमौसम बारिश से नुकसान हुआ है किसान परेशान हुए हैं , यह बात भी सही है कि एक बार पानी गिरने के बाद पानी छोड़ दिया । लेकिन जिन खेतों में पानी भरा है धान की बाली डूबी हुई है वह नुकसान होगा । अन्यथा नुकसान कम होगा ।

वही प्रधानमंत्री को लिखे खत को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भारत सरकार ने जुट कमिश्नर का पद क्रिएट किया है उसी के माध्यम से पूरे देश के विभिन्न राज्यों को जुट प्रदाय करने की व्यवस्था की गई । जुट कमिश्नर है बारदाने उपलब्ध कराता है । उससे हम लोगों ने डिमांड किया कि और जुट की आवश्यकता पड़ेगी । उसके साथ-साथ उसना चावल के लिए भी प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है और यदि प्रधानमंत्री अनुमति मिल जाती है तो अच्छी बात है नहीं तो प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा है । पूरा मंत्रीमंडल के सदस्य जाकर मिलने का समय देंगे ,ताकि छत्तीसगढ़ की समस्याओं से अवगत करा सकें।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान । बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव के गोबर घोटाला करने के आरोप पर कहा,अब उनके दिमाग में ही गोबर भरा है तो क्या कहें अब उनके दिमाग में भरे गोबर का उपयोग करेंगे । और उससे बिजली जलाएंगे । वही धान का अवैध परिवहन को लेकर बोले कि अन्य राज्यों की सीमाओं सीमा मॉनिटरिंग कर रहे हैं हमारे अधिकारी लगे हुए हैं हमारी कोशिश है कि धान ना ला पाए ।

Related Posts

Leave a Comment