लोग चाहते है आदित्यनाथ सरकार बदले,लोगो मे उम्मीद की किरण प्रियंका गांधी-भुपेश बघेल

by Kakajee News

रायपुर । सीएम भूपेश बघेल पुणे से लौटे । इस दौरान मुख्यमंत्री ने महात्मा फुले सम्मान मिलने पर कहा बड़ा सम्मान है पहले शरद पवार,शरद यादव जैसे बड़े – बड़े लोगों को मिला है । छत्तीसगढ़ में समता मुलक समाज की कल्पना में हमारी सरकार काम कर रही है । हमने शिक्षा और स्वालंबन के लिए लगातार काम कर रहे है । किसान,मजदूर के हित में लगातार काम कर रहे है । ये सम्मान छत्तीसगढ़ के लोगों का सम्मान है ।

यूपी में चुनावी माहौल पर सीएम बघेल का बयान

प्रियंका जी की लगातार तीन बड़ी सभाए यूपी में होनी है । वहां के लोगों में सभाओं को लेकर बहुत उत्साह है। लोगों मे परिवर्तन की चाहत है । सब लोग चाहते है योगी आदित्यनाथ की सरकार बदली जाए । यूपी में उम्मीद की किरण में प्रियंका गांधी जी दिखाई दे रही है ।

राजभाषा दिवस पर सीएम ने दी बधाई

सरकार लगातार छत्तीसगढ़ राजभाषा को बढ़ावा देने का काम कर रही है । स्कूली शिक्षा के लिए छत्तीसगढ़ पाठ्यक्रम बनाये जा रहे है

नए वैरियंट पर पर सीएम भूपेश बघेल बोले

पहली लहर को समय पर रोक दिए होते तो इतना नुकसान नहीं होता । तब नमस्ते ट्रम्प और मध्यप्रदेश में सरकार गिराने के चक्कर में देरी की । इसका नुकसान पूरी देश को भुगतना पड़ा । तीसरे वेरियंट के लिए पहली और दूसरी गलती से सबक ले लेना चहिये
। जिस देश से नया वैरियंट मिल रहा है वहां से आवाजाही रोकी जाए और वहां से लौटे लोगों की चेक किया जाए ।

Related Posts

Leave a Comment