पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा नक्सली शहीदी सप्ताह के दौरान घोर नक्सल प्रभावित थाना चिल्हाटी, पाटनखास भोजटोला एवं मोहला क्षेत्रों का मोटरसायकल से किया भ्रमण

by Kakajee News

राजनांदगांव। 29 जुलाई को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा नक्सली शहीदी सप्ताह के दौरान घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों थाना चिल्हाटी, पाटनखास, भोजटोला एवं मोहला का भ्रमण मोटरसाइकिल के माध्यम से जंगली मार्ग में सर्चिंग करते हुए क्या गया।


सर्चिंग के दौरान क्षेत्र का जायजा लिया गया। थानों में पहुंच कर पुलिस अधीक्षक द्वारा औचक निरीक्षण कर वहां पदस्थ जवानों से रूबरू होकर उनका हाल जाना आइटीबीपी एवं जिला पुलिस बल अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मिलकर उन्हें नक्सलियों की गतिविधि पर अंकुश लगाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये साथ ही जवानों का मनोबल को बढ़ाया।


पुलिस अधीक्षक के मोटरसायकल काफिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स आकाश मरकाम, डी.एस.पी. ऑप्स हेमप्रकाश नायक, थाना प्रभारी अम्बागढ़चौकी, मोहला, चिल्हाटी, एवं आईटीबीपी/जिला बल के अधिकारी कर्मचारी थे।

Related Posts

Leave a Comment