कांकेर। मोहब्बत के चक्कर में लोग न जाने क्या-क्या करते हैं, लेकिन कांकेर में तो एक युवक चोर बन गया। जी हां, कांकेर जिले के चारामा में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक ने अपनी प्रेमिका को सैर करान के लिए स्कूटी चोरी कर ली, लेकिन बाद में वह पकड़ा गया। पुलिस ने नाबालिक साथी के साथ स्कूटी चोरी के आरोप में एक को गिरफ्तार किया है।
चारामा थाना प्रभारी नितिन तिवारी ने बताया कि से मिली जानकारी के अनुसार 21 वी बाटालियन भारत रक्षित छ.स बल कैम्प करकाभाट जिला बालोद का जवान उमेन्द्र राम ध्रुव घर से 20 व 21 जुलाई को अज्ञात चोर घर में लगे ताला को तोड़कर घर मे रखे स्कूटी लेकर फरार हो गए। जवान ने इसकी रिपोर्ट चारामा थाना में दर्ज कराया था।
नाबालिग के अनुसार स्कूटी से अपनी गर्लफ्रेंड को घुमाना था । इसलिए स्कूटी को चोरी किया । उसके बाद अपने दोस्त की मदद से स्कूटी के रंग को बदलवाया । इसके बाद अपनी गर्लफ्रंड से मिलने के लिए स्कूटी से रायपुर गया । रायपुर में गर्ल फ्रेंड को घुमाने के बाद वापिस आया , पुलिस उस पर निगरानी बनाए हुए थी , उसे चारामा पहुँचने पर दबोच लिया और उसने स्कूटी को चोरी करना स्वीकार किया । नाबालिग को बाल न्यायालय में पेश किया गया ।
चारामा नाकापारा निवासी चंद्र प्रकाश देवांगन पिता शंकर देवांगन आरोपी नाबालिग का दोस्त था , उसने भिरौद के पास नदी किनारे स्कूटी को काले रंग में कलर कर दिया , जिससे उसकी पहचान न हो सके ।
