210
जोधपुर। शहर के माता का थान क्षेत्र में व्यापारी मित्र की पत्नी के यौनशोषण एवं बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
एक महिला की तरफ से केस दर्ज करवाया गया था। जिसमें प्रकाश पंवार नाम के शख्स को नामजद कराया गया। आरोप है कि वह उसके पति का मित्र होने के नाते घर पर आना जाना था। उसने बाद में महिला का यौन शोषण आरंभ कर दिया। उसकी एक बच्ची से भी छेड़छाड़ की। जिसके चलते बच्ची बीमार हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
