ओला कैब वाले से लाखों की ठगी …माँ बेटे ने मिल कर लगाया देढ़ लाख का चूना … तेलीबांधा पुलिस कर रही है मामले की जांच …

by Kakajee News

राजधानी में एक ओला ड्राइवर से मां-बेटे ने मिल कर करीब डेढ़ लाख रुपयों की ठगी की है। पुलिस के मुताबिक अवंति विहार के विजयनगर में रहने वाला डी रामाराव ओला कैब चलाता है।

4 अगस्त को होटल ट्रायटेन में ठहरे अभिजीत बेहरा को छोड़ने के लिए बुकिंग कॉल आया। वह होटल पहुंचा। वहां अभिजीत करीब 50 साल की महिला के साथ कार में बैठा। फिर उन्होंने रामाराव से कहा कि एक घर खरीदना है। अच्छी कॉलोनी दिखाओ। इसके बाद रामाराव उन्हें कचना और आसपास के इलाके में घुमाता रहा। उन्हें आनदंम सिटी भी ले गए। वहां दोनों कॉलोनी के भीतर गए। फिर वापस लौटकर बताया कि एक मकान बुक कर लिया है।अभिजीत ने खुद को बड़ा कारोबारी बताते हुए कैब वाले को अपना पार्टनर बनने का ऑफर दिया।

कैब वाला उनके झांसे में ऐसे आया कि अपने क्रेडिट से उन्हें लोन में मोबाइल दिला दिया। फिर नया बैंक खाता खोलकर उसका क्रेडिट कार्ड भी उन्हें दे दिया। बाद में ठग जोड़ी उन्हीं क्रेडिट कार्ड से होटल का बिल चुकाकर रफूचक्कर हो गए। अब पुलिस होटल से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Related Posts

Leave a Comment