युवक की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार

by Kakajee News

राजनांदगांव। राजनांदगांव के सुरगी चौकी के अंतर्गत ग्राम मोखला में हुई युवक की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ग्राम मोखला में कल मंगलवार को एक युवक का शव बरामद किया गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई थी। पुलिस के मुताबिक शराब पीने के बाद विवाद होने की वजह से हत्या की गई है।

बसंतपुर थाना क्षेत्र के सुरगी चौकी के ग्राम मोखला में लखोली निवासी आकाश रंगारी की 30 अगस्त की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोप में लखोली निवासी ओमप्रकाश साहू और रामखिलावन साहू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक मृतक और आरोपी शराब पीने मोखला गए हुए थे, जहां उनके बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि ओमप्रकाश और रामखिलावन ने आकाश रंगारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई थी।

वारदात के कुछ समय बाद ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में सीएसपी गौरव राय ने बताया कि- 30 अगस्त को सुरगी चौकी के अंतर्गत मोखला ग्राम में 27 वर्षीय आकाश रंगारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस पर मर्ग कायम कर एफआईआर दर्ज किया गया।

इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनका नाम ओमप्रकाश साहू और राम खिलावन साहू है, उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। पूछताछ में सामने आया है कि हत्या का प्राथमिक कारण शराब पीकर हत्या की गई है।

बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते 24 घंटे में तीन हत्या होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बता दें आज सुबह बसंतपुर थाना क्षेत्र के नंदई में दो युवकों जितेंद्र साहू और कान्हा सारथी की हत्या कर दी गई है।

Related Posts

Leave a Comment