रायगढ़। शहर के राजीव नगर दूध डेयरी के निकट शासकीय माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों को लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन के सौजन्य से गणवेश अंतर्गत जूते मोजे व टाई बेल्ट उपलब्ध कराये गए हैं।
यह कार्यक्रम लायंस कल्ब रायगढ़ मिड टाउन की शैक्षणिक विकास गतिविधि के अंतर्गत लिया गया है जिसके अंतर्गत शासकीय विद्यालयों में जरूरतमंद छात्रों को उनके अध्ययन में किसी भी प्रकार की बाधा न आए इसलिए पाठ्य सामग्री गणवेश आदि उपलब्ध कराए जाते हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष आनन्द बेरीवाल, उपाध्यक्ष पुरंजन पटेल, पूर्व अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल,सचिव शिवशंकर अग्रवाल, पूर्व सचिव दयानन्द अवस्थी, पार्षद प्रतिनिधि गौतम महापत्रा शिक्षकवृंद में से उच्च वर्ग शिक्षिका हंसा अग्रवाल, शिक्षक एल बी सुमन दुबे तथा शिक्षक एल बी मंजू अवस्थी एवं माध्यमिक शाला के छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।
