आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन है ,उनका जनदिन बीजेपी के कार्यकर्ता लोगों की सेवा करके मना रहे है । इसके तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है |
इस समयावधि में स्वच्छता, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, दिव्यांगों की सहायता, मोदी सरकार के कामों की जानकारी देने वाली प्रदर्शनी, वैचारिक चर्चा जैसे विभिन्न कार्यक्रम होंगे ,जिसमें पार्टी के सभी पदाधिकारी, मंत्री, सांसद, विधायक सक्रिय रूप से भाग लेंगे ।
आज नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मैग्नेटो माल रायपुर में भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन। वही कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी को प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस मंहगाई दिवस ,बेरोजगारी दिवस ,किसान दगा दिवस नोटबन्दी दिवस GST दिवस के रूप में मनाना चाहिए । मोदी ने किसानों बेरोजगारों को धोखा मंहगाई बढ़ाने के अलावा किया क्या है । नोटबन्दी GST के अलावा उनकी कोई उपलब्धि नहीं है ।
