T20 क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा ले रहे पुरानी बस्ती के अर्जुन राठौर नकद रकम और सट्टा पट्टी के साथ गिरफ्तार, आरोपी से 5,000 नगद,मोबाइल, 86,185 का सट्टा लिखा पर्ची जप्त

by Kakajee News

रायगढ । एसपी अभिषेक मीना द्वारा सभी थाना, चौकी प्रभारियों को क्षेत्र में मुखबिर लगाकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं जिस पर थाना प्रभारी खरसिया उपनिरीक्षक नंद किशोर गौतम द्वारा एसडीओपी निमिषा पांडे के मार्गदर्शन पर आज क्षेत्र में मुखबिर लगाकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर कार्यवाही किया गया है ।


आज रात्रि करीब 8:00 बजे थाना प्रभारी खरसिया उपनिरीक्षक नंदकिशोर गौतम को मुखबिर से सूचना मिला कि तालाब पार पर कुछ लोगों की भीड़ है, जहां पुरानी बस्ती खरसिया का अर्जुन राठौर तालाब पार में बैठकर भारत ऑस्ट्रेलिया T20 क्रिकेट मैच में मोबाइल से सट्टा ले रहा है ।

तत्काल पेट्रोलिंग कर रहे थाना प्रभारी खरसिया आरक्षक मुकेश यादव के साथ तालाब पार में पहुंचे जहां अर्जुन राठौर पिता शंकरलाल राठौर उम्र 42 साल पुरानी बस्ती खरसिया मौजूद मिला जिसके पास से एक पर्ची जिसमें 86185 रुपए सट्टा पट्टी का हिसाब लिखा हुआ तथा दांव में लगे नगद रकम 5000, मोबाइल की जब्ती की गई है।

अर्जुन राठौर पर पूर्व में भी सट्टे की कार्यवाही किया गया है । आरोपी अर्जुन राठौर पर थाना प्रभारी खरसिया धारा 4-क जुआ एक्ट के साथ पृथक से धारा 151 सीआरपीसी की कार्यवाही किया गया है ।

Related Posts

Leave a Comment