Raipur News : युवक की पेड़ में लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी……..पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

रायपुर। राजधानी रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन के पास आज सुबह एक पेड़ पर युवक की फांसी पर लटकती लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन के पास एक पेड़ में आज सुबह उपरवारा निवासी मुरली साहू की लाश पेड़ में फंदे से लटकते मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि यह युवक रायपुर के एक निजी होटल में काम करते आ रहा था।


युवक ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया इस बात की जानकारी नही सकी और न ही मौके से कोई सुसाईड नोट बरामद किया गया है। बहरहाल घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची राखी थाना पुलिस टीम ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

Related Posts

Leave a Comment